'स्त्री को नीचा दिखाने वाले मर्द... रोहिणी के पोस्ट से मचा बवाल

'स्त्री को नीचा दिखाने वाले मर्द... रोहिणी के पोस्ट से मचा बवाल
Image Slider
Image Slider
Image Slider

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वजह कोई चुनावी बयान, मंच से दिया गया भाषण या प्रत्यक्ष राजनीतिक गतिविधि नहीं, बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर किया गया एक तीखा और वैचारिक पोस्ट है। सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर लिखी गई इस पोस्ट ने न सिर्फ सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है, बल्कि इसके सियासी और पारिवारिक मायने भी निकाले जा रहे हैं।

Quitting politics': Rohini Acharya 'disowns' Lalu family day after RJD's  Bihar poll debacle | India News - The Times of India

रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के विचारों को उद्धृत करते हुए महिलाओं के आत्मसम्मान, अधिकार और समाज में उनकी स्थिति पर गहरी बात कही। उन्होंने लिखा कि यह देखकर खुशी हुई कि पूरा देश सावित्रीबाई फुले की जयंती मना रहा है। इसके साथ ही उन्होंने सावित्रीबाई फुले के कथित विचार साझा किए—“स्त्री को नीचा दिखाकर जो मर्द ऊंचा लगता है, वह असल में खड़ा नहीं, टिका हुआ है।” रोहिणी यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने आगे लिखा—“स्त्री को पापी बताने वाला समाज, अपने पाप छुपाना चाहता है।”

इन पंक्तियों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे कि आखिर रोहिणी आचार्य का इशारा किस ओर है। क्या यह सिर्फ एक सामाजिक टिप्पणी है या इसके पीछे कोई गहरा राजनीतिक और पारिवारिक संदर्भ छिपा है? समर्थकों का कहना है कि यह पोस्ट महिलाओं के सम्मान और समानता के पक्ष में एक सशक्त आवाज है, जबकि आलोचक इसे लालू परिवार के अंदर चल रहे मतभेदों से जोड़कर देख रहे हैं।